Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeपर्यटनतीर्थयात्री मौसम की जानकारी लेकर अपनी यात्रा को आगे बढ़ाए: पर्यटन विभाग

तीर्थयात्री मौसम की जानकारी लेकर अपनी यात्रा को आगे बढ़ाए: पर्यटन विभाग

देहरादून: प्रदेश में चल रही चारधाम यात्रा के बीच पर्यटन विभाग ने एडवाइजरी जारी कर यात्रियों से कि यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रीयों को मौसम की जानकारी लेकर अपनी यात्रा को आगे बढ़ाने की अपील की है। साथ ही यात्रियों से अपने साथ गर्म कपड़े लेकर आने का अनुरोध भी किया है।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि इस यात्रा सीजन में अब तक चारों धामों में से यमुनोत्री धाम में तीन लाख से ज्यादा, गंगोत्री धाम में चार लाख से ज्यादा, केदारनाथ धाम में सात लाख से ज्यादा और बदरीनाथ धाम में आठ लाख से ज्यादा यात्री दर्शन के लिए आ चुके हैं।

उन्होंने बताया कि 95 हजार हेमकुंड साहिब के यात्रियों को भी जोड़ दिया जाए तो अब तक 23 लाख 80 हजार 448 यात्री उत्तराखंड में यात्रा सीजन के दौरान पहुंच चुके हैं। उन्होंने यात्रा के मद्देनजर पर्यटन विकास परिषद परिसर में बने चारधाम यात्रा कंट्रोल रूम का भी जायजा लिया।

उन्होंने बताया कि यात्रियों की संख्या में कमी जरूर आई है, लेकिन श्रद्धालुओं की भीड़ अभी भी धामों में नजर आ रही है। चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आने वाला समय थोड़ा चुनौती भरा हो सकता है। प्री मानसून उत्तराखंड में दस्तक दे चुका है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments