Latest news
डॉ. निशंक के दिल्ली आवास पर दिग्गजों का मंथन उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

[t4b-ticker]

Friday, July 24, 2026
Homeउत्तराखण्डएथलेटिक्स और फील्ड स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया

एथलेटिक्स और फील्ड स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया

देहरादून। वन अनुसंधान संस्थान सम विश्वविद्यालय के उन्नीसवें वार्षिक खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन का आयोजन पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। एथलेटिक्स और फील्ड स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का परिचय दिया।
शॉटपुट स्पर्धा में पुरुष एवं महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले हुए, जिसमें खिलाड़ियों ने अपनी शक्ति और कौशल का परिचय दिया। शॉटपुट स्पर्धा महिला वर्ग मे साल हाउस की नम्रता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही पुरष वर्ग में पाइन हाउस के प्रतीक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके बाद 200 मीटर पुरुषों और महिलाओं की हीट्स ने स्पर्धा को और रोमांचक बना दिया। इसके पश्चात लॉन्ग जंप में प्रतिभागियों ने शानदार छलांग लगाकर अपनी उत्कृष्टता साबित की। महिला वर्ग मे पाइन हाउस की तृशिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही पुरुष वर्ग में साल हाउस के योगेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके बाद, चक्का फेंक में पुरुष एवं महिला वर्ग के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। चक्का फेंक में महिला वर्ग मे टीक हाउस की अनामिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही पुरष वर्ग में पाइन हाउस के प्रतीक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दिन के अंतिम चरण में 400 मीटर हीट्स आयोजित की गई, जिसमें धावकों ने अपनी गति और सहनशक्ति का प्रदर्शन किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments