Latest news
उत्तराखण्ड में किसानों की समृद्धि के लिए कृभको का संतुलित उर्वरकों के उपयोग पर जोर निर्दलीय विधायक उमेश विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने का एलान दो दिन की कार्यवाही, जवाबदेही की परीक्षा सीएम धामी ने 7,844.18 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन

[t4b-ticker]

Thursday, October 29, 2026
Homeउत्तराखण्डराजभवन में वसंतोत्सव व पुष्प प्रदर्शनी 7 मार्च से होगी शुरू

राजभवन में वसंतोत्सव व पुष्प प्रदर्शनी 7 मार्च से होगी शुरू

देहरादून। राजभवन में वसंतोत्सव-2025 का ‘कर्टेन रेजर’ आयोजित किया गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने इस वर्ष 07 मार्च से राजभवन में शुरू हो रहे तीन दिवसीय वसंतोत्सव-2025 के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष विशेष पोस्टल कवर के लिए ‘‘जटामांसी’’ का चयन किया गया है। 07 मार्च को दोपहर 1.00 बजे से सायं 6.00 बजे तक तथा 08 व 09 मार्च को प्रातः 09.00 बजे से सायं 6.00 बजे तक वसंतोत्सव/पुष्प प्रदर्शनी जनसामान्य के लिए निःशुल्क खुली रहेगी।
राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड के पुष्पों की एक अलग पहचान है, यहां फूलों के उत्पादन के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं, जो उत्तराखण्ड के लिए एक वरदान साबित हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि राजभवन देहरादून में आयोजित होने वाला वसंतोत्सव प्रदेश की सांस्कृतिक, आर्थिक और पर्यावरणीय पहचान का एक प्रमुख उत्सव बन चुका है, जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है।
राज्यपाल ने कहा कि वसंतोत्सव उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प और कुटीर उद्योग को एक बड़ा मंच प्रदान करता है। इस आयोजन में स्थानीय कारीगरों, किसानों, महिला समूहों और युवा उद्यमियों को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त किया जा सके। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड की जलवायु और भौगोलिक परिस्थितियां पुष्प उत्पादन के लिए अत्यंत अनुकूल हैं। राज्य में दुर्लभ और औषधीय गुणों वाले फूलों की अनेक प्रजातियां पाई जाती हैं, जो वैश्विक बाजार में अपनी अलग पहचान बना सकती हैं। इस आयोजन के माध्यम से उत्तराखण्ड को एक ‘पुष्प प्रदेश’ के रूप में विकसित करने और पुष्प पर्यटन को बढ़ावा देने पर बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से उत्तराखण्ड को एक प्रमुख ‘ग्रीन टूरिज्म हब’ के रूप में उभरने का अवसर मिलेगा। ‘कर्टेन रेजर’ में सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, अपर सचिव राज्यपाल स्वाति एस. भदौरिया, अपर सचिव मनुज गोयल, निदेशक उद्यान दीप्ति सिंह, संयुक्त निदेशक सूचना डॉ. नितिन उपाध्याय, संयुक्त निदेशक उद्यान डॉ. रतन कुमार भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments