Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डसैनिक विकास जन केंद्र के लिए एक बीघा जमीन स्वीकृत करने पर...

सैनिक विकास जन केंद्र के लिए एक बीघा जमीन स्वीकृत करने पर मंत्री का आभार व्यक्त किया

देहरादून। हल्द्वानी में भूतपूर्व सैनिक संगठन बिंदुखत्ता के पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारियों ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात कर उनका बिंदुखत्ता में सैनिक विकास जन केंद्र के लिए एक बीघा जमीन की स्वीकृत के लिए पूर्व सैनिकों ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का आभार व्यक्त किया।
पूर्व सैनिक लंबे समय से मांग करे सह रहे थे कि बिंदुखत्ता में शहीद स्मारक के पास एक सैनिक जन मिलन केंद्र का निर्माण कराया जाना चाहिए। इसके लिए पिछले आठ सालों से पूर्व सैनिक प्रयासरत थे। लंबे संघर्ष और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के प्रयाशो के बाद केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने बिंदुखत्ता में सैनिक विकास जन केंद्र के लिए एक बीघा जमीन सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास को हस्तांतरित कर दी है। विधवा व निराश्रितों के बच्चों के प्रशिक्षण एवं आजीविका संवर्धन के लिए सैनिक विकास जन केंद्र की स्थापना की जाएगी। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सैनिकों पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए जो भी हितकारी होगा वह किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण हेतु संकल्पबद्ध है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, अध्यक्ष खिलाफ सिंह दानू, मेजर रि. बीएस बिष्ट, कैप्टन इंदर सिंह, चंचल सिंह कोरंगा, उपाध्यक्ष रणजीत सिंह, कोषाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, इंदर सिंह पनेरी, महिपाल सिंह, सुंदर सिंह खनका आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments