Latest news
राज्यपाल ने लोक भवन के मुख्य प्रवेश द्वार का किया लोकार्पण जिला योजना समिति निर्वाचन की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति, सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र ... भाजपा मीडिया टीम की बैठक मे चुनाव रणनीति पर हुई चर्चा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिये जरूरी निर... कोयला खदानों को देख विकास की एक और तस्वीर से रूबरू हुआ उत्तराखंड का मीडिया दल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्पः डॉ धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Wednesday, September 16, 2026
Homeराष्ट्रीयपीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश में वन्दे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी...

पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश में वन्दे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, स्थानीय बोली बोलकर जीता लोगों का दिल

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज गुरुवार को हिमाचल प्रदेश पहुच गए हैं। यह उन्होंने ऊना रेलवे स्‍टेशन से वंदे भारत एक्‍सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। जिसके बाद उन्होंने बल्‍क ड्रग पार्क व आइआइआइटी परिसर का भी शुभारंभ किया। इस दौरान पीएम मोदी ने ऊना की स्‍थानीय बोली बोलते हुए कहा कि होर पई ऊना वालेयो की हाल चाल तुहाड़ा, मां चिंतपूर्णी ते गुरु नानक देव दे वंशजो दी धरती नु मेरा प्रणाम।

पीएम मोदी ने कहा कि हिमाचल को हजारों करोड़ रुपये देते हुए मुझे खुशी हो रही है। आज ऊना हिमाचल में दिवाली समय से पहले आ गई। इतनी संख्या में माताएं व बहनें हमें आशीर्वाद देने आई हैं। आप सबका आशीर्वाद हमारी ताकत है। भाइयो बहनों मैंने इतना लंबा समय बिताया है, पिछली यादें ताजा हो जाती हैं। मां चिंतपूर्णी में आशीर्वाद लेने का सौभाग्य मिला है। ऊना के गन्ने ऒर गडियाली को कौन भूल सकता है। देवभूमि हिमाचल को कुदरत ने बहुत उपहार दिए है पर्वत नदियां पहाड़।

पीएम मोदी ने कहा कि देश को चौथी वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन मिली। इतना बड़ा हिंदुस्तान है, इतने बड़े शहर है। लेकिन चौथी ट्रेन मिली तो मेरे हिमाचल को मिली। हिमाचल में कई लोग ऐसे हैं, जिन्होंने न ट्रेन देखी होगी न उसकी सवारी की होगी। आज सिर्फ ट्रेन नही हिंदुस्तान की सबसे आधुनिक ट्रेन आपको मिली है।

दिल्ली सरकार पर किया जुबानी हमला

पीएम मोदी ने कहा कि ट्रिपल आईआईटी का लोकार्पण भी आज हुआ है, डबल इंजन की सरकार हिमाचल को किस बुलंदी पर देखना चाहती है ये प्रोजेक्ट आने वाली पीढ़ी के सपनों को नई उड़ान देने वाले हैं। साथियों हम सभी जानते हैं जरूरतों और आशा आकांक्षाओं में फर्क होता है। दिल्ली में बैठे लोग आपकी जरूरतों को कभी समझ नहीं पाए, इसका नुकसान हिमाचल ने उठाया हैं। लेकिन अब समय बदल गया है, अब जनता जनार्दन की आशाएं आकांक्षाए पूरी करने के लिए सरकार पूरी मेहनत से जुटी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments