Latest news
युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की मुख्यमंत्री धामी ने बीआरओ गेस्ट हाउस में बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की समीक्षा की मुख्यमंत्री के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैदी, चारधाम यात्रा बनी सुरक्षित व सुगम

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रधानमंत्री मोदी आज मध्यप्रदेश में 50,700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं...

प्रधानमंत्री मोदी आज मध्यप्रदेश में 50,700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला 

भोपाल: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे, जहां वह बीना में एक कार्यक्रम के दौरान 50,700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक, इन परियोजनाओं में बीना रिफाइनरी में एक पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स और राज्य भर में 10 नई औद्योगिक परियोजनाएं शामिल हैं। मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। 

अधिकारी ने बताया कि मध्यप्रदेश में ये नई परियोजनाएं राज्य के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण रूप से योगदान देंगी। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की अत्याधुनिक बीना रिफाइनरी को लगभग 49,000 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा और इसमें करीब 1,200 केटीपीए (किलो-टन प्रति वर्ष) एथिलीन और प्रोपलीन का उत्पादन होगा, जो कपड़ा, पैकेजिंग और फार्मा जैसे विभिन्न क्षेत्र में महत्वपूर्ण घटक हैं। 

अधिकारी ने कहा, इस रिफाइनरी से देश की आयात निर्भरता कम होगी और प्रधानमंत्री के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के दृष्टिकोण को पूरा करने की दिशा में यह एक कदम होगा। मध्यप्रदेश के बाद प्रधानमंत्री मोदी चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे और कांग्रेस शासित राज्य के अपने दौरे में रेल क्षेत्र की करीब 6,350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को भी राज्य के लोगों को समर्पित करेंगे। मोदी केंद्र की स्वास्थ्य सेवा पहल के तहत छत्तीसगढ़ के नौ जिलों में बनाए जाने वाले 50 बिस्तरों वाले प्रत्येक ‘क्रिटिकल केयर ब्लॉक’ की आधारशिला भी रखेंगे। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments