Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअंतर राष्ट्रीयब्रिटेन में10 वर्षीय लड़की की मौत के मामले में पाकिस्तान से लौटे...

ब्रिटेन में10 वर्षीय लड़की की मौत के मामले में पाकिस्तान से लौटे परिवार के तीन सदस्य गिरफ्तार 

लंदन: ब्रिटेन में अपने घर में मृत पाई गई 10 वर्षीय लड़की के परिवार के तीन सदस्यों को हत्या के संदेह में बुधवार को पाकिस्तान में गिरफ्तार किया गया और ब्रिटेन ले जाया गया, जहां पहुंचने पर उन्हें पुलिस हिरासत में ले लिया गया। सारा शरीफ 10 अगस्त को लंदन के दक्षिणी बाहरी इलाके वोकिंग में अपने घर पर मृत पाई गई थी और उनके शरीर पर चोट के काफी सारे निशान थे। 

ब्रिटेन की पुलिस ने सारा के पिता उरफान शरीफ, उसकी पत्नी बेनाश बतूल और उसके भाई फैजल मलिक की पहचान उन लोगों के रूप में की जिनसे वे जांच के लिए पूछताछ करना चाहते थे। पुलिस को लड़की का शव मिलने से एक दिन पहले तीनों पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद चले गए थे, दंपति मध्य पाकिस्तान में छिप गए थे और पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी थी। 

उन्हें बुधवार को पाकिस्तान में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और संघीय जांच एजेंसी को सौंप दिया, जो उन्हें पूर्वी पंजाब प्रांत के सियालकोट से ब्रिटेन ले गई। वे बुधवार शाम को लंदन के गैटविक हवाई अड्डे पर पहुंचे। पुलिस ने कहा कि 41 और 28 साल के दो पुरुषों और 29 वर्षीय महिला को विमान से उतरने के बाद हत्या के संदेह में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘वे फिलहाल हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ की जाएगी।

पुलिस ने कहा, ‘‘यह बेहद तेजी से आगे बढ़ने वाली, चुनौतीपूर्ण और जटिल जांच रही है और हम सारा की मौत की गहन जांच करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।’’ ब्रिटेन की पुलिस ने पहले एक बयान में कहा था कि लड़की के शव परीक्षण से मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन पता चला है कि उसे ‘‘कई गंभीर चोटें आई थीं और प्रतीत होता था उसे लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था’’। 

लड़की के पांच भाई-बहनों की उम्र एक से 13 वर्ष के बीच है और पाकिस्तानी पुलिस ने उन्हें सोमवार शाम को मध्य पाकिस्तान में उरफान शरीफ के पैतृक मकान से बरामद किया। एक अदालत ने बच्चों को इस्लामाबाद के करीब रावलपिंडी शहर में बाल संरक्षण ब्यूरो की निगरानी में रखने का आदेश दिया। पाकिस्तानी पुलिस ने पहले उरफान शरीफ के पिता, भाइयों और चचेरे भाइयों सहित उनके 10 रिश्तेदारों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था, ताकि दंपति पर आत्मसमर्पण करने के लिए दबाव डाला जा सके। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments