Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीय‘जनजातीय गौरव दिवस’ पर पीएम मोदी ने किया भारत के पहले विश्वस्तरीय...

‘जनजातीय गौरव दिवस’ पर पीएम मोदी ने किया भारत के पहले विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन का लोकार्पण

देहरादून:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को अमर शहीद भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन पूरे देश के लिए पूरे जनजातीय समाज के लिए बहुत बड़ा दिन है।आज भारत अपना पहला जनजातीय गौरव दिवस मना रहा है। भोपाल के जंबुरी मैदान में जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित महासम्मेलन से पीएम मोदी ने जनजातीय समुदाय से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने यहां हरी झंडी दिखाकर विश्वस्तरीय यात्री सुविधाओं वाले रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का लोकार्पण किया।

कार्यक्रम को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी संबोधित कियाI कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि रानी कमलापति भूला दी गईं, उनको इतिहास में उ​चित स्थान न अंग्रेजों ने दिया और न कांग्रेस ने दिया। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी ने हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम रानी कमलापति रेलवे स्टेशन रखकर रानी का सम्मान बढ़ाया है। 

मुख्यमंत्री चौहान ने हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम आदिवासी रानी रानी कमलापति के नाम पर रखने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन देश का पहला विश्व स्तरीय मॉडल स्टेशन है, जहां अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की तर्ज पर यात्रियों को सभी सुविधाएं मुहैया कराई गईं हैं। इस स्टेशन को सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत विकसित किया गया है। विदित रहे कि हबीबगंज स्टेशन का नाम आखिरी हिंदू आदिवासी रानी कमलापति के नाम पर रखा गया हैI

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments