Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeराजनीतिआज अल्मोड़ा में पीएम मोदी करेंगे वियज संकल्प रैली को संबोधित

आज अल्मोड़ा में पीएम मोदी करेंगे वियज संकल्प रैली को संबोधित

देहरादून : उतराखंड विधानसभा चुनाव के लिए अब सिर्फ तीन दिनों का समय शेष बचा है I जिसको लेकर भाजपा के स्टार प्रचारक पूरी तैयारी के साथ चुनावी मैदान पर उतर चुके है I इसी के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अल्मोड़ा के एचएनबी स्टेडियम में भाजपा की विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। अल्मोड़ा में मोदी की यह आठ साल में दूसरी जनसभा होगी। 

भाजपा के खेमे में इस विजय संकल्प जनसभा को लेकर काफी उत्साह है। भारी संख्या में लोगों के जनसभा में पहुंचने की संभावना है। जनसभा स्थल पर कोविड गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने बताया कि जनसभा में मंच, पंडाल सज्जा, पानी, वीआईपी पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए करीब 300 कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

जनसभा के दौरान पीएम मोदी के के साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी,  चुनाव सह प्रभारी लॉकेट चटर्जी,  सांसद अजय टम्टा, प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, कार्यक्रम सह संयोजक केदार जोशी, जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, महेश नेगी, रेखा आर्या, मोहन सिंह मेहरा, कैलाश शर्मा, महेश जीना, प्रमोद नैनवाल और अनिल शाही मौजूद रहेंगे। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments