Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजपा प्रत्याशियों के लिए वर्चुअल संबोधन करेंगे पीएम मोदी

भाजपा प्रत्याशियों के लिए वर्चुअल संबोधन करेंगे पीएम मोदी

देहरादून: प्रदेश में 14 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए अब आठ दिन का समय शेष बचा है। प्रचार के अंतिम समय में चुनावी हवा बनाने के लिए भाजपा के प्रत्याशियों की तरफ से पीएम मोदी को चुनाव प्रचार में लाने की मांग की जा रही है। चुनाव मैदान में उतरे सभी पार्टी प्रत्याशी चाहते हैं कि उनके क्षेत्र में मोदी की जनसभा हो।

हालांकि भाजपा ने प्रदेश के पांचों लोकसभा क्षेत्रों में मोदी के वर्चुअल जन चौपाल कार्यक्रम दोबारा से तय कर दिए हैं। वहीं आज हरिद्वार लोकसभा सीट पर पीएम मोदी वर्चुअल संबोधन करेंगे। भाजपा गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में मोदी की भौतिक चुनावी रैली कराने की भी तैयारी की जा रही है।

पार्टी ने पीएम मोदी के हरिद्वार, नैनीताल, टिहरी, अल्मोड़ा व पौड़ी लोकसभा सीटों में वर्चुअल कार्यक्रम तय किए हैं। मोदी आज हरिद्वार, आठ को नैनीताल, नौ को टिहरी, 10 को अल्मोड़ा, 11 फरवरी को पौड़ी लोकसभा सीट में वर्चुअल संबोधन करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments