Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeराष्ट्रीयजर्मनी पहुंचे पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों के साथ...

जर्मनी पहुंचे पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों के साथ की मुलाकात

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह जर्मनी की राजधानी बर्लिन में पहुंच गये हैं। यहां पर उन्होंने एक होटल में भारतीय समुदाय के लोगों के साथ मुलाकात की। मोदी का यहां भव्य स्वागत किया गया हैं। पीएम कुछ बच्चों से भी रूबरू हुए। मोदी यहां कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इसके अलावा वह जर्मनी के चांसलर से भी मुलाकात करेंगे। पीएम बर्लिन में भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिले। भारतीय प्रवासियों से मुलाकात का कार्यक्रम होटल एडलान केम्पिंस्की में रखा गया था। होटल में कई भारतीय पीएम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। यहां पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।

जर्मनी में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी को देखते ही ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाने लगे। लोग हाथ जोड़कर पीएम का अभिवादन कर रहे थे।

भारतीयों से मुलाकात के दौरान मोदी ने अनन्या मिश्रा नाम की एक बच्ची से मुलाकात की। अनन्या के हाथों में एक पेंटिंग थी। बच्ची के हाथ में पेंटिंग देखकर पीएम उसके पास रुक गए और बातें करने लगे। अनन्या ने पीएम मोदी की पेंटिंग बनाई हुई थी। पीएम ने उसे अपना आटोग्राफ भी दिया। अनन्या ने कहा, ‘मोदी जी से मिलकर बहुत अच्छा लगा। मैंने उन्हें कहा कि मुझे गर्व है कि आप हमारे देश के प्रधानमंत्री हैं। मैंने उन्हें अपनी पेंटिंग दिखाई, उन्होंने इसपर अपने हस्ताक्षर भी किए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments