Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड पत्रकार यूनियन की जिला देहरादून की कार्यकारिणी गठित, संतोष चमोली अध्यक्ष...

उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की जिला देहरादून की कार्यकारिणी गठित, संतोष चमोली अध्यक्ष तो योगेश रतूड़ी चुने गए महामंत्री

देहरादून: उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की देहरादून की जिला इकाई का आज विधिवत गठन कर लिया गया है। चुनाव अधिकारी इंद्रेश कोहली और प्रवीण बहुगुणा की देखरेख में हुए चुनाव में संतोष चमोली को अध्यक्ष व योगेश रतूड़ी को महामंत्री चुना गया।

नव निर्वाचित कार्यकारिणी में राजेश बड़थ्वाल कोषाध्यक्ष , संजीव वर्मा व के एस बिष्ट दोनों उपाध्यक्ष, दरबान सिंह और मीना नेगी संगठन मंत्री, शशि शेखर व मंगेश कुमार प्रचार मंत्री चुने गए। कार्यकारिणी सदस्यों में इंद्रदेव रतूड़ी , सतेंद्र डडरियाल , हिमांशु जोशी, विनीत गुप्ता , दयाल सिंह बिष्ट , नागेंद्र सिंह नेगी, चांद मोहम्मद व अफजाल शामिल है।

यूनियन के अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी की अध्यक्षता और महामंत्री हरीश जोशी के संचालन में आयोजित चुनाव कार्यक्रम में उत्तरांचल प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष व यूनियन के सरक्षक नवीन थलेड़ी , यूनियन के सदस्य व उत्तरांचल प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र सती, यूनियन के सचिव सुशील रावत, यूनियन के पूर्व कोषाध्यक्ष नीरज कोहली, यूनियन के गढ़वाल मंडल प्रभारी संजय किमोठी, तिलकराज व शिवराज राणा आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments