Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डनहीं रही वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी जानकी कुकरेती,राज्य आंदोलनकारी मंच ने जताया शोक

नहीं रही वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी जानकी कुकरेती,राज्य आंदोलनकारी मंच ने जताया शोक

देहरादून: उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने द्वारा वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी जानकी कुकरेती केआकस्मिक निधन पर उन्हें श्रद्धांजली दी। जानकी कुकरेती ने 92 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली, वह राज्य आन्दोलन के समय से लेकर अब तक राज्य हित के लिये लगातार संघर्ष करती रहींI सोमवार को हरिद्वार के खड़खड़ी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गयाI

पृथक उत्तराखण्ड राज्य की लड़ाई में जानकी कुकरेती ने सुशीला बलूनी जी के नेतृत्व में हमेशा संघर्षरत रही। वह राज्य आंदोलन में प्रातः 4 बजे ही ONGC , सर्वे आफ इण्डिया व आसपास के क्षेत्र में बंद चक्का जाम हेतु सक्रिय रहती थी। राज्य आंदोलन के दौरान गन्ना समिति चुनाव विरोध में घायल हुई थी। पिछले 2 वर्षो से वह थोड़ा अस्वस्थ चल रही थी, उनके पति का काफी पहले ही देहांत हो चुका था। उनके दो पुत्र हरीश कुकरेती एवं दिनेश कुकरेती है और वर्तमान में वह सहस्त्रधारा रोड़ रुद्राक्ष एनक्लेव में नजदीक सिद्धार्थ लॉ कालेज में पुत्र के साथ रह रही थी।

श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालो में सुशीला बलूनी , जगमोहन सिंह नेगी , ओमी उनियाल , रामलाल खंडूड़ी , प्रदीप कुकरेती , रविन्द्र जुगरान , केशव उनियाल , सुमन भण्डारी , राकेश नोटियाल , वेदानन्द कोठारी , राजेश पांथरी , भानु रावत , प्रभात डन्डरियाल , सुरेश नेगी , जगदीश चौहान , पुष्पलता सिलमाना , शकुन्तला नेगी , सुलोचना भट्ट , भुवनेश्वरी नेगी , राधा तिवारी , द्वारिका बिष्ट , राजस्वरी रावत , प्रभा नैथानी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments