Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री के जन्मदिन पर बद्रीनाथ धाम में डिमरी केंद्रीय पंचायत ने किया...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर बद्रीनाथ धाम में डिमरी केंद्रीय पंचायत ने किया विशेष पूजन

बदरीनाथ। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के जन्मदिवस के अवसर पर बद्रीनाथ धाम में डिमरी केंद्रीय पंचायत की ओर से विशेष पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर बद्रीनाथ धाम के पुजारी समुदाय बद्रीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत ने मुख्यमंत्री को जन्म-दिवस की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए भगवान बद्री विशाल से मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के समग्र कल्याण की कामना की।
इस अवसर पर केंद्रीय पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी ने भगवान श्री बद्री विशाल एवं श्री महालक्ष्मी से मुख्यमंत्री के दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। इस अवसर पर पंचायत के उपाध्यक्ष भास्कर डिमरी एवं पूर्व रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदिरि, मंदिर समिति के मुख्य कार्य अधिकारी श्री विजय थपलियाल, उपाध्यक्ष किशोर पंवार, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल आदि लोगों द्वारा भगवान के पूजन अर्चन के पश्चात हवन भी किया गया। वेदमंत्रोच्चार के साथ यज्ञ हवन हवनाचार्य डिमरी पुजारी पंडित शिव प्रसाद डिमरी द्वारा संपन्न करवाया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments