Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeराष्ट्रीयप्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम करता है हम सभी को आगे...

प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम करता है हम सभी को आगे बढने के लिए प्रेरित: सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम हम सभी को आगे बढने के लिए प्रेरित करता है। आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने आपातकाल का जिक्र कर बताया कि किस तरह से देश की महान जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से आपातकाल को हटा कर फिर से लोकतंत्र स्थापित किया। लोकतंत्र इस देश की संस्कृति का मूल आधार है। 

प्रधानमंत्री ने एथलीट नीरज चोपड़ा और क्रिकेटर मिताली राज के बारे में  भी बताया। दोनों खिलाडियों ने साधारण पृष्ठभूमि से होते हुए भी अपनी मेहनत, जुनून और योग्यता से देश का मान सम्मान बढ़ाया है। देश के युवाओं को इनसे प्रेरणा लेकर अपने जीवन लक्ष्य को पाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। निरंतर प्रयास करने वालों को निश्चित रूप से सफलता मिलती है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments