Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeराजनीतिशिवसेना नेता संजय राउत ने बागियों को चेताया, ट्वीट कर लिखा “कब...

शिवसेना नेता संजय राउत ने बागियों को चेताया, ट्वीट कर लिखा “कब तक छिपोगे गुवाहाटी में, आना ही पड़ेगा चौपाटी में”

देहरादून: महाराष्ट्र में शिवसेना की अंदरूनी कलह के चलते पार्टी के बड़े नेता व राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बागी विधयाकों को एक बार फिर सख्त लहजे में चेतावनी दी हैI राउत ने अपने ट्वीट के जरिये एकनाथ शिंदे से लेकर सभी बागी विधायकों पर हमला बोला हैI ट्विटर पर दिए बयान में उन्होंने सभी बागियों को कहा है कि वापस चौपाटी तो आना ही पडेगाI इसके अलावा संजय राउत ने धमकी भरे लहजे में कहा है कि गुवाहाटी बैठकर सलाह न दें, असली शिवसैनिकों के बीच आयें वो तुम्हारा इंतजार कर रहे हैं, उन्होंने अभी संयम नहीं खोया हैI

शिवसेना नेता संजय राउत लगातार बागी विधायकों पर बयानों के जरिये हमला बोल रहे हैं । इस बार उन्होंने बागियों को धमकी देते हुए कहा कि जो लोग बाहर गए हैं वो शिवसेना नाम का इस्तेमाल ना करें बल्कि अपने बाप के नाम का इस्तेमाल करें, तब वोट मांगें। कहा कि यहां लोग उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना पर भरोसा रखते हैं। राउत ने आगे कहा, उन्हें जो करना है करने दो, मुंबई तो आना ही पड़ेगा ना। वहां बैठकर हमें क्या सलाह दे रहे हैं, लाखों शिवसैनिक हमारे एक इशारे का इंतजार कर रहे हैं’ लेकिन हमने अभी संयम रखा है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है “कब तक छिपोगे गुवाहाटी में, आना ही पड़ेगा चौपाटी में”I

बता दें कि बागी नेताओं का नेतृत्व कर रहे एकनाथ शिंदे गुट ने भी नई पार्टी “शिवसेना बालासाहेब” का एलान कर चुके हैं। शिंदे गुट का दावा है कि उनके समर्थन में शिवसेना के 38 विधायक हैं। वहीं संजय राउत ने कहा कि शिवसेना को कोई हाईजैक नहीं कर सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments