Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Tuesday, August 18, 2026
Homeउत्तराखण्डकांवड़ मेला सकुशल सम्पन्न कराने को पुलिस प्रशासन तैयार

कांवड़ मेला सकुशल सम्पन्न कराने को पुलिस प्रशासन तैयार

देहरादून। कांवड मेला सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां कर ली है जिसके चलते अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था एपी अंशुमान ने सभी जनपद प्रभारियों को निर्देश किया है कि संवेदनशील मौहल्लों कस्बो पर विशेष सर्तकता बरती जाये।
आज एपी अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड द्वारा पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र, पुलिस उपमहानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी एवं पुलिस अधीक्षक, रेलवेज के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से बैठक आहूत कर आगामी कांवड़ मेला को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपदों द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गयी। अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, द्वारा आगामी कांवड़ मेला-2024 के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये कि जनपद प्रभारी, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी एवं देहरादून को कावंड़ मेला हेतु डयूटी स्थलों का चयन कर नियुक्त किये जाने वाले पुलिस बल का आंकलन किये जाने के निर्देश दिये गये। सम्पूर्ण कांवड़ मेला क्षेत्र को जोन, सेक्टरों में विभत्तफ कर उनमें पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की नियुत्तिफ की जाये। कावंड़ मेले के दौरान पूर्व में घटित हुई घटनाओंध्यातायात आदि के सम्बन्ध में उजागर हुई समस्याओं का अवलोकन कर उनके निराकरण के सम्बन्ध में अभी से ही पूर्ण कार्यवाही करायी जाये। पूर्व में कावंड़ मेले के बोटलनेक्स प्वाईट पर नियुक्त अधिकारियों से फीड बैक लेकर उसके अनुरुप समस्याओं का निराकरण कराते हुए सुरक्षाध्यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये। इन्टर स्टेट बैरियरों, बसध्रेलवे स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक कराकर सुनिश्चित कर लिया जाये कि वह सभी क्रियाशील हो। उन्होंने कहा कि अतिसंवेदनशील स्थलों पर विशेष सावधानी बरती जाये तथा सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे पीए सिस्टम की व्यवस्था की जाये। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने हेतु विशेष रुप से कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों तथा साम्प्रदायिक दृष्टिकोण से संवेदनशील कस्बोंध्मौहल्लोंध्ग्रामों में विशेष सतर्कता बरते जाने के निर्देश दिये गये।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments