Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डपुलिस और एसडीआरएफ ने दो कांवड़ियों को डूबने से बचाया

पुलिस और एसडीआरएफ ने दो कांवड़ियों को डूबने से बचाया

हरिद्वार: धर्मनगरी में इन दिनों कांवड मेला चल रहा है। इस समय लाखों की संख्या में कांवड़िए धर्मनगरी में पहुंचे है। नहाते समय कांवड़िए के डूबने की सूचना पर एसडीआरएफ में तैनात एएसआई दीपक मेहता ने तत्काल छलांग लगाकर कांवड़िए को बचा लिया। इस दौरान जल पुलिस और आपदा मित्र ने भी युवक को सकुशल बाहर निकालने में सहयोग किया।

शुक्रवार को अचानक नहाते समय एक कांवड़िया नदी में डूब गया। फेफड़ों में पानी भरने के कारण अर्द्ध मूर्छित युवक को घाट पर टीम द्वारा उपचार दिया गया। सोनीपत हरियाणा निवासी अजय पुत्र कुणाल को सकुशल बचाने पर उसके साथियों द्वारा पूरी टीम का आभार प्रकट किया गया।

दूसरी एक घटना में रोहतक हरियाणा का कांवड़ियां गंगा में नहाते समय तेज बहाव में बहने लगा। कावड़िया हाथी पुल के नीचे चेन पकड़कर फंस गया। सूचना पर जल पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कांवड़ियां को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments