Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधपुलिस की वर्दी पहनकर की करोड़ों के गहने की लूट, हुए गिरफ्तार

पुलिस की वर्दी पहनकर की करोड़ों के गहने की लूट, हुए गिरफ्तार

देहरादून: मध्य जिला स्पेशल स्टाफ ने पहाड़गंज में करोड़ों के गहने की लूट मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से छह करोड़ रुपये के गहने बरामद हुए हैं। आरोपी ने पुलिस की वर्दी पहनकर दोस्तों के साथ इस वारदात को अंजाम दिया था| मुख्य आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह बड़ी लूट को अंजाम देने के बाद विदेश जाना चाहता था।

पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने पहली बार इस वारदात को अंजाम दिया। इस लूट को अंजाम देने के लिए नागेश ने अपने चाचा के लड़के मनीष, दोस्त शिवम व दो अन्यों लोगों को शामिल किया था। पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए बदमाशों ने पूरी साजिश और इसकी रेकी की थी।

नागेश ने पुलिस के सामने खुलासा किया है कि वह 24 अगस्त से लगातार कर्मचारियों की रेकी कर रहा था। जांच के दौरान नागेश ने बताया कि उसके पिता भारतीय सेना में तैनात हैं। वह परिवार में इकलौता बेटा है। उसकी पत्नी सऊदी में बतौर नर्स काम करती है। वह पत्नी के पास सऊदी जाना चाहता था। इसलिए उसने लूटपाट की साजिश रची।

पुलिस ने बताया कि वारदात के बाद पीड़ित कारोबारी ने पुलिस को करीब दो करोड़ के जेवरात लूटे जाने की जानकारी दी थी। लेकिन स्पेशल स्टाफ के इंचार्ज संदीप गोदारा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बदमाशों को 24 घंटे के भीतर दबोच कर छह करोड़ रुपए के गहने बरामद कर लिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments