Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डबद्रीनाथ एवं मंगलौर विधानसभा सीट उपचुनाव के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियाँ...

बद्रीनाथ एवं मंगलौर विधानसभा सीट उपचुनाव के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियाँ अपने गंतव्यों के लिए रवाना

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम के निर्देशों के क्रम में बद्रीनाथ एवं मंगलौर विधानसभा में उपचुनाव को लेकर उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी मुक्ता मिश्र एवं सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने संयुक्त रूप से मीडिया ब्रीफिंग की। उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी मुक्ता मिश्र ने बताया कि बुधवार को विधानसभा क्षेत्र बद्रीनाथ एवं मंगलौर में सकुशल मतदान संपन्न कराने हेतु सभी पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों विधानसभा के उपचुनाव को संपन्न कराने हेतु लगभग 4200 कार्मिकों को ड्यूटी पर लगाया गया है।
सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने बताया कि बद्रीनाथ क्षेत्र में जिन स्थानों पर लैंडस्लाइड के कारण सड़क मार्ग अवरुद्ध है उन स्थानों पर पर्याप्त मानवबल लगाकर पोलिंग पार्टियों को पैदल मार्ग से पोलिंग स्टेशनों तक पहुँचा दिया गया है। इसके अलावा मतदान कार्मिकों के लिये रिजर्व वाहनों की भी व्यवस्था की गई है। सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बद्रीनाथ एवं मंगलौर विधानसभा उपचुनाव के दौरान सी-विजिल के माध्यम से 624 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 623 शिकायतों का समाधान किया गया है जबकि एक शिकायत आरओ द्वारा निरस्त कर दी गई। इसके अलावा उन्होंने बताया कि उपचुनाव में 15 लाख 95 हजार कैश समेत कुल 32 लाख रुपए कीमत की शराब एवं मादक पदार्थ सीज किए गए। सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने जानकारी देते हुए बताया कि बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र के सीमांत क्षेत्रों में पहली बार 9 हाई एल्टीट्यूड पोलिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं जिनमें 17 गावों के 3838 मतदाता मतदान करेंगे। उत्तराखण्ड बनने के बाद से सामान्य रूप से विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों के दौरान शीतकाल में इन क्षेत्रों में स्थानीय मतदाताओं द्वारा प्रवास ना किए जाने की स्थिति में उनके ग्रीष्मकालीन प्रवास वाले गाँवों में मतदान की व्यवस्था की जाती थी

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments