Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डमदन कौशिक के ट्वीटर हैंडल से वायरल फर्जी ट्वीट से सियासत गर्म

मदन कौशिक के ट्वीटर हैंडल से वायरल फर्जी ट्वीट से सियासत गर्म

देहरादून: उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के ट्वीटर हैंडल पर एक ट्वीट ने प्रदेश में चुनाव के बाद फिर राजनीती को गरम हवा दे दी I कौशिक के ट्वीटर हैंडल पर उनके ट्वीट में चुनाव के नतीजे आने से पूर्व हार और इस्तीफे के बात लिखी गई है I हालांकि मदन कौशिक ने इसे फर्जी ट्वीट बताया है I परन्तु इस वाकिये के बाद भाजपा में खलबली का माहौल है I पार्टी के सोशल मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा ने इसको लेकर एसएसपी देहरादून के पास शिकायत दर्ज कराई हैI इससे पूर्व भाजपा के एक प्रत्याशी ने मदन कौशिक पर भीतरघात का आरोप लगाया थाI

पार्टी के सोशल मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा ने बताया कि उन्होंने देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को इस संबध में शिकायत कर दोषी के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का अनुरोध किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस ट्वीट में मदन कौशिक के इस्तीफे और हार की जिम्मेदारी लेने की बात कही गई है। कौशिक ने इसे साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले में उन्होंने संगठन को तत्काल एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दे दिए हैं।

इस दौरान पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस को चुनाव में हार का अंदाजा हो गया है तभी उसके नेता बौखलाहट में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के फर्जी ट्वीट प्रसारित कर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। चुनाव समाप्त हो गया है लेकिन कांग्रेस चुनावी मोड से बाहर नहीं आ रही है। वह भाजपा को लेकर गलत संदेश फैलाने का षड्यंत्र कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश अध्यक्ष का फर्जी ट्वीट वायरल करने के पीछे कांग्रेस की साजिश है।

वहीं भाजपा पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता व प्रदेश महामंत्री संगठन मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि षडयंत्र की सियासत करने में भाजपा एक्सपर्ट है। जिस तरह से भाजपा के विधायक अपने ही प्रदेश अध्यक्ष पर आरोप लगा रहे हैं, ये ट्वीट उसी का हिस्सा है। उन्होंने भजापा के आरोप को बेबुनियाद करार दिया और कहा कि फर्जी ट्वीट करने जैसी ओछी मानसिकता कांग्रेस की नहीं है। कांग्रेस स्वच्छ राजनीति करती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments