Latest news
डॉ. निशंक के दिल्ली आवास पर दिग्गजों का मंथन उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

[t4b-ticker]

Friday, July 24, 2026
Homeउत्तराखण्डनाथुराम गोडसे को राष्ट्रभक्त बताने पर सियासत गर्म, कांग्रेस ने किया विरोध

नाथुराम गोडसे को राष्ट्रभक्त बताने पर सियासत गर्म, कांग्रेस ने किया विरोध

देहरादून: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथुराम गोडसे को राष्ट्रभक्त कहने वाले पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बयान के बाद केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट के उन्हें समर्थन करने पर राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने इस पर आपत्ति जताते हुए पूर्व सीएम से देश से माफी मांगने और अजय भट्ट के इस्तीफे की मांग की है।

मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि पहले भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे को देशभक्त कहकर राष्ट्रपिता ही नहीं देश के सभी स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और देश के संविधान का अपमान भी किया था। अब केंद्र में मंत्री पद पर बैठे अजय भट्ट ने उनके बयान का समर्थन कर साबित कर दिया है कि भाजपा के सभी नेताओं की हत्यारी मानसिकता एक जैसी है।

माहरा ने कहा कि भाजपा नेता इस प्रकार की मानसिकता से क्या साबित करना चाहते हैं? क्या वह स्वाधीनता आंदोलन में महात्मा गांधी के योगदान को नहीं मानते? क्या वे देश के सभी मुख्य कार्यालयों से महात्मा गांधी के चित्र के स्थान पर नाथूराम गोडसे का चित्र लगाना चाहते हैं?

उन्होंने कहा कि भाजपा जिस सत्ता के बल पर सावरकर, नाथूराम गोडसे का महिमामंडन कर देश का इतिहास बदलने का प्रयास कर रही है, वह सत्ता देश की उसी आम जनता की धरोहर है, जिसने देश की आजादी के लिए तब लड़ाई लड़ी थी, जब भाजपा से जुडे संगठन अंग्रेजों की मुखबिरी कर रहे थे। उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल से अजय भट्ट की बर्खास्तगी की मांग करते हुए कहा कि जिस व्यक्ति को महात्मा गांधी जैसे स्वाधीनता संग्राम सेनानियों का सम्मान करना नहीं आता है, उसे मंत्रिमंडल में बने रहने का अधिकार नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments