Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Friday, August 21, 2026
Homeउत्तराखण्डमतदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मतदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

देहरादून। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में मतदान प्रतिशत् बढाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी, जिलाधिकारी सोनिका द्वारा वृहदस्तर पर स्वीप गतिविधि आयोजित करने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक प्रेरित किया जा रहा है।
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन आंगनबाड़ी केंद्र राजेश्वर नगर, विधानसभा रायपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी स्वीप मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र द्वारा नुक्कड़ नाटक, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा मतदाता जागरूकता गीत प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर नोडल स्वीप द्वारा जनपद में समस्त मतदाताओं को जागरूक करने हेतु मतदान गीत का वीडियो लॉन्च किया गया। उपस्थित लगभग 150 लाभार्थियों स्थानीय निवासियों को नोडल अधिकारी स्वीप द्वारा मतदाता शपथ, हस्ताक्षर अभियान एवम सेल्फी प्वाइंट के माध्यम से शत प्रतिशत मतदान किए जाने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर 18 युवा मतदाताओं को जिलाधिकारी की पोस्टकार्ड अपील दी गई। कार्यक्रम में सहायक नोडल अधिकारीध्जिला विकास अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजर इत्यादि भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments