Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeधर्म-संस्कृतिबद्रीनाथ धाम के कपाट बंद करने की तैयारियां पूरी

बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद करने की तैयारियां पूरी

-पंच पूजाओं के चौथे दिन श्री बदरीनाथ मंदिर में महालक्ष्मी पूजा तथा आमंत्रण

-पंच पूजा के पांचवे दिन लक्ष्मी माता का बदरीनाथ मंदिर में प्रवेश

-शनिवार शाम 3 बजकर 33 मिनट पर श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होंगे

देहरादून: श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 18 नवंबर को शायंकाल शीतकाल हेतु बंद हो रहे है। इसके चलते परम्पराओं के अनुसार बीते मंगलवार से पंच पूजायें शुरू हो गयी हैंI

इसके तहत 14 नवंबर को पहले दिन गणेश जी की पूजा अर्चना के बाद शाम को कपाट बंद हो गये, बुधवार को आदि केदारेश्वर जी व शंकराचार्य मंदिर के कपाट बंद हुए, तीसरे दिन 16 नवंबर को खडग पुस्तक पूजा शुरू होने के साथ बृहस्पतिवार शाम से वेद पुस्तकों तथा वेद ऋचाओं का वाचन बंद हो गया। आज शुक्रवार पूर्वाह्न रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने लक्ष्मी माता को श्री बदरीनाथ मंदिर गर्भ गृह में विराजमान होने के लिए आमंत्रण दिया‌ वहीं धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल सहित वेदपाठी रविंद्र भट्ट तथा लक्ष्मी मंदिर के पुजारियों ने मां लक्ष्मी की पूजा कर कढाई भोग चढाया।

श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी)अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि कपाट बंद की सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है।

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि पंचपूजाओं के पांचवें दिन शनिवार 18 नवंबर रावल जी स्त्री भेष धारण कर माता लक्ष्मी को बदरीनाथ मंदिर गर्भ गृह में विराजमान करेंगें। श्री उद्धव जी एवं कुबेर जी मंदिर प्रांगण में आ जायेंगे तथा अपराह्न ठीक 3 बजकर 33 मिनट पर श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे।

इस अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान,दिनेश डिमरी,श्रीराम डिमरी, विपुल डिमरी, विवेक थपलियाल,राजेंद्र सेमवाल,लेखाकार भूपेंद्र रावत जगमोहन बर्त्वाल,संतोष तिवारी, मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़, केदारसिंह रावत, अनसुया नौटियाल अजीत भंडारी,हरेंद्र कोठारी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments