Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्यपाल के समक्ष आईआईएम ने ‘‘उत्तराखण्ड सेल’’ को लेकर दिया प्रस्तुतिकरण

राज्यपाल के समक्ष आईआईएम ने ‘‘उत्तराखण्ड सेल’’ को लेकर दिया प्रस्तुतिकरण

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) के समक्ष राजभवन में शनिवार को आईआईएम, काशीपुर के प्रो. देवेन्द्र पाठक और उनकी टीम ने एक प्रस्तुतिकरण दिया, जिसके माध्यम से जानकारी दी गई कि भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) काशीपुर में जल्द ही ‘‘उत्तराखण्ड सेल’’ स्थापित होगा। यह सेल प्रबंधन के क्षेत्र में उत्तराखण्ड प्रदेश के सर्वांगीण विकास में मदद करेगा। इसके अलावा सेल प्रदेश के विभिन्न विभागों और संस्थानों की जरूरत के हिसाब से उन्हें प्रबंधन में सहयोग करेगा। इसमें विभिन्न स्तरों की बैठक और सेमिनार भी आयोजित होंगे जिससे प्रदेश के विकास एवं विभिन्न प्रोजेक्ट के प्रबंधन में सहयोग मिलेगा।

इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि हमारे प्रदेश में आईआईएम, काशीपुर जैसे प्रतिष्ठित संस्थान मौजूद हैं जिनका प्रदेश के विकास में सदुपयोग लिया जाना जरूरी है। राज्यपाल ने तात्कालिक रूप में आईआईएम, काशीपुर को कृषि एवं उद्यान, पर्यटन और आयुष विभागों के साथ एमओयू कर उन्हें प्रबंधन एवं विश्लेषण में सहयोग प्रदान करने के लिए निर्देशित किया।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रदेश के अन्य विभागों के साथ भी एमओयू कर उन्हें प्रबंधन में मदद की जाय। उन्होंने सभी राज्य विश्वविद्यालयों से भी एमओयू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन सभी संस्थाओं को मॉडर्न मैनेजमेंट सिस्टम के बारे में सहयोग किया जाय। राज्यपाल ने अपने पांच मिशन में भी विश्लेषण कर उनमें सहयोग करने की अपेक्षा की। उन्होंने एक रोड़मैप तैयार करने के लिए भी निर्देशित किया।

इस मौके पर आईआईएम, काशीपुर के प्रो. वी. कृष्णस्वामी, प्रो. मयंक शर्मा, प्रो. हरीश कुमार भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments