Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डराष्ट्रपति 24 अप्रैल को एफआरआई के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

राष्ट्रपति 24 अप्रैल को एफआरआई के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

देहरादून। इन्दिरा गाँधी राष्‍ट्रीय वन अकादमी में प्रशिक्षणरत 2022-24 प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के दीक्षान्‍त समारोह का आयोजन 24 अप्रैल को दीक्षान्‍त-गृह, वन अनुसंधान संस्‍थान (एफआरआई) में किया जा रहा है।
राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इस अवसर पर मुख्‍य अतिथि होंगी। इस अवसर पर 2022-24 पाठ्यक्रम के 99 भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थी तथा मित्र देश भूटान के 2 विदेशी प्रशिक्षु अधिकारियों के प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का समापन होने जा रहा है। वर्तमान बैच से सर्वाधिक 15 अधिकारी मध्‍य प्रदेश राज्‍य को प्राप्‍त होने जा रहे हैं जबकि उत्‍तराखंड को तीन अधिकारियों की सेवाएं मिलेंगी। 1926 से यह संस्‍थान, पहले इंडियन फॉरेस्‍ट कॉलेज और अब राष्‍ट्रीय वन अकादमी के रूप में देश की सेवा कर रहा है। स्‍वतंत्र भारत के समस्‍त भारतीय वन सेवा अधिकारियों और 14 मित्र राष्‍ट्रों के 365 वन अधिकारियों ने अब तक इस संस्‍थान से प्रशिक्षण प्राप्‍त किया है। उत्‍कृष्‍ट उपलब्धियाँ प्राप्‍त करने वाले परिवीक्षार्थियों को समारोह में विभिन्‍न प्रमाणपत्र एवं पुरस्‍कार प्रदान किए जाएंगे।
राष्ट्रपति मुर्मू के भ्रमण कार्यक्रम की दृष्टिगत जिलाधिकारी सोनिका ने एफआरआइ परिसर का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि राष्ट्रपति के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखी जाए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर हर गिरी गोस्वामी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments