Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री जोशी ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के साथ...

मंत्री जोशी ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के साथ सुना पीएम मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम का 104वां संस्करण

देहरादून। मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून में सेंचुरियन डिफेंस अकादमी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम का 104वां संस्करण को सुना। प्रधानमंत्री ने मन की बात में भारत ने हाल ही में चंद्रयान-3 को चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतारा है। इसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। पीएम मोदी का मन की बात कार्यक्रम में भी इसी पर फोकस रहा। साथ ही पीएम मोदी ने ट्रक ऑन ट्रैक व्यवस्था का जिक्र किया, जिसके फायदा उठाकर गुजरात में दूध को आधे से कम समय में गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है। पीएम मोदी ने की भारतीय खिलाड़ियों की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि आज, खेल-कूद एक ऐसा क्षेत्र है, जहां हमारे युवा निरंतर नई सफलताएं हासिल कर रहे हैं। इसके अलाव पीएम मोदी ने मेरी माटी मेरा देश अभियान का भी जिक्र किया।
    इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा उत्तराखंड से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष लगाव है। मंत्री ने कहा आज हमारे युवाओं ने हर क्षेत्र में नाम कमाया है। मन की बात में मोदी जी जिन चीजों को लाते है उनका हमें पता नहीं होता है। इसलिए मन की बात को अवश्य सुनना चाहिए। मंत्री गणेश जोशी ने कहा जब से पीएम मोदी ने देश की कमान संभाली है देश को कई क्षेत्रों में प्रथम पंगती में खड़ा किया है। उन्होंने कहा पीएम मोदी ने मेक इन इंडिया की बात की। उन्होंने कहा आज भारत 70 से अधिक देशों को हतियार देने का काम भारत कर रहा है। उन्होंने कहा आज पीएम मोदी के प्रयासों से जी 20 की अध्यक्षता भारत कर रहा है। मंत्री जोशी ने कहा पीएम मोदी ने 09 साल के अंदर अभूतपूर्व कार्य किए है। मंत्री ने कहा आज देश ने चंद्रयान-3 को चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतारकर भारत को विश्व की ओर कदम बढ़ाया है। उन्होंने कहा आने वाले समय में भारत नंबर एक देश होगा।
मंत्री ने पीएम मोदी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ’मन की बात’ कार्यक्रम लोगों को नए कार्य करने एवं समाज के लिए अनेक कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में अनेक प्रकार की विभिन्न जानकारी मिलती है। उन्होंने सभी से पीएम मोदी के मन की कार्यक्रम को सुनने की अपील भी की। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने सेंचुरियन डिफेंस अकादमी संस्थान के प्रतिभावान छात्रों को मेडल पहनाकार सम्मानित भी किया। इस अवसर पर विधायक सविता कपूर,उपनल एमडी जेएस बिष्ट, जनरल शम्मी सबरवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता विनय गोयल, सेंचुरियन संस्थान निदेशक शुशील दीक्षित, अंकित अग्रवाल, पार्षद वैशाली बंसल आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments