Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeअपराधरजिस्ट्रार ऑफिस प्रकरणः वरिष्ठ अधिवक्ता विरमानी गिरफ्तार

रजिस्ट्रार ऑफिस प्रकरणः वरिष्ठ अधिवक्ता विरमानी गिरफ्तार

 -गुप्त स्थान पर ले जाकर पुलिस कर रही पूछताछ

देहरादून: देर रात रजिस्ट्रार ऑफिस में प्रकरण  में वरिष्ठ अधिवक्ता कमल विरमानी को एसआईटी ने गिरफ्तार किया है। कई दिन की आंख मिचौली के बाद विरमानी अपने ही घर से एसआईटी के हत्थे चढ़ गए। अधिवक्ता को पुलिस किसी गुप्त स्थान पर ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। विरमानी पर आरोप है कि उन्होंने अपने मुंशी और वकील इमरान के साथ मिलकर करोड़ों का खेल किया। मामले में अब तक नौ लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।

सरकार की छवि को प्रभावित करने वाले इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीर रुख अपनाया था। उनके निर्देश पर इस मामले की जांच करने और गुनहगारों की धर पकड़ के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। जांच टीम ने शनिवार की देर रात कमल विरमानी को गिरफ्तार कर लिया। इससे पूर्व जमीनों की धोखाधड़ी में पुलिस द्वारा देहरादून के वकील इमरान सहित नौ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, उनमें वकील कमल विरमानी का मुंशी भी शामिल है। उसकी गिरफ्तारी के बाद से ही विरमानी पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी। हालांकि अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए  वकील कमल विरमानी ने कोर्ट में सरेंडर की अर्जी भी लगाई थी। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने कमल विरमानी को गिरफ्तार कर लिया।

शहर के वरिष्ठ वकील कमल विरमानी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस राजधानी में करोड़ों रुपए की जमीनों की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस कुछ अन्य सफेदपोशों की भूमिका की जांच में जुट गई है। संभावना जताई जा रही है कि इस बहुचर्चित घोटाले में अभी कुछ और रसूखदारों को सलाखों के पीछे जाना पड़ सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments