Latest news
यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डसहारा इंडिया कंपनी की जमीन की खरीद फरोख्त पर जिलाधिकारी ने लगाई...

सहारा इंडिया कंपनी की जमीन की खरीद फरोख्त पर जिलाधिकारी ने लगाई रोक

देहरादून: शासन में की गई निवेशकों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने बड़ी कार्रवाई की है। जिसके तहत सहारा इंडिया कंपनी की जमीन की खरीद फरोख्त पर जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने रोक लगा दी है। जिससे खरीद-फरोख्त से जुड़े प्रापर्टी डीलरों में हड़कंप मच गया।

बहादराबाद में सहारा इंडिया कंपनी की 544 बीघा जमीन की खरीद-फरोख्त पर जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। आरोप है कि निवेशकों को भुगतान करने की बजाए उन्हें गुमराह करते हुए अरबों रुपये की जमीन की खरीद-फरोख्त की जा रही थी।

एक शिकायत पर राजस्व अनुभाग के सयुंक्त सचिव ने जिलाधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने गुरुवार को जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने के आदेश जारी कर दिए।

आरोप लगाया गया कि कंपनी में उनकी ओर से जमा कराए धन का समय पूरा होने के बाद भी उन्हें भुगतान नहीं किया जा रहा, बल्कि उन्हें गुमराह कर उनका धन हड़पने की कोशिश की जा रही है। आरोप है कि निवेशकों की ओर से गाढ़ी कमाई से ली गई जमीन को कंपनी के अधिकारी औने-पौने दामों में बेचकर भागने की फिराक में लगे हुए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments