Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डमानसून से पूर्व किसी भी दशा में आईएसबीटी/रिस्पना ड्रेनेज सिस्टम में किया...

मानसून से पूर्व किसी भी दशा में आईएसबीटी/रिस्पना ड्रेनेज सिस्टम में किया जाना है सुधार, युद्धस्तर पर दें प्रस्तावः डीएम

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ दुपहिया वाहन से किये गए निरीक्षण के उपरान्त बुलाई थी समीक्षा बैठक। शहर में डेªनेज सिस्टम ठीक करने यातायात सुगमता तथा शहर में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के दृष्टिगत समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विगत सोमवार को निरीक्षण के दौरान जनसुविधाओं के विस्तार के दृष्टिगत निरीक्षण करते हुए विभागों से विभिन्न सुधारीकरण बिन्दुओं पर प्रस्ताव मांगे थे, जिसके क्रम में आज समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
जिलाधिकारी ने आईएसबीटी पर सड़क चौड़ीकरण एवं डेªनेज सिस्टम सुधारीकरण हेतु एक सप्ताह के भीतर भूमि अधिग्रहण प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश एनएच के अधिकारियों को दिए। उन्होंने आईएसबीटी पर कारगी ओर सिंगल लेन के सड़क चौड़ीकरण तथा डेªनेज प्लान में लेटलतीफी पर नाराजगी जाहिर करते हुए कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि जनमानस से जुड़े विषयों व दुर्घटनाओं को हल्के में न ले एक सप्ताह के भीतर मानकों के अनुसार प्रस्ताव प्रस्तुत करने को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि दीर्घकालिन उपाय होने तक एनएच के साथ-साथ जहां-जहां पर भी बरसाती पानी इकठ्ठा होता है, वहां पर किसी भी संस्थान की जमीन हो, उसे डीएम एक्ट के अन्तर्गत खोद कर कच्चा डेªनेज बनाने का विस्तृत प्रस्ताव 15 दिन अन्तर्गत बनवाने के निर्देश दिए। निर्देशों का परिपालन न होने पर कड़े एक्शन की प्रबल चेतावनी दी। जिलाधिकारी ने जनहित से जुड़े विषयों पर डूलमूल रवैया अपनाने वाले विभागों को डीएम एक्ट में कार्यवाही की चेतावनी देते हुए नगर मजिस्टेªट को निर्देशित किया कि जो विभाग इस प्रकार की कार्यप्रणाली अपना रहे हैं उनकें कार्यों ब्योरा प्रस्तुत करेंगे। शहर में पिंक बूथ तथा पिंक शौचालय बनेंगे इसके लिए जिलाधिकारी गंभीर है इसक नियमित समीक्षा कर रहे हैं। महिला सुविधा के दृष्टिगत शहर में 05 स्थानों पर पिंक शौचालय स्थापित करने तथा नई यातायात लाईट लगाने, पुरानी यातायात लाईट की मरम्मत किये जाने के लिए पुलिस विभाग से यथाशीघ्र प्रस्ताव मांगे, वहीं नये चौराहों के निर्माण एवं डेªनेज के लिए लोनिवि, एनएच, सिचंाई विभाग के अधिकारियों को अपने-2 क्षेत्रान्तर्गत प्रस्ताव एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करने को निर्दशित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि शहर में मूलभूत सुविधाओं के सुधार हेतु निंरतर कार्य करें अधिकारी धन की कमी नही होने दी जाएगी।
जिलाधिकारी ने शहर हाल दिनों में शहर का निरीक्षण कर शहर में मूलभूत सुविधाओं यथा डेªनेज सिस्टम, सड़क चौड़ीकरण, चौराहों के निर्माण, चौराहों पर नई यातायात लाईट, यातायात व्यवस्था, महिला सुविधा एवं सुरक्षा के दृष्टिगत पिंक बूथ आदि अन्य सुधारीकरण हेतु निरीक्षण किया गया था, जिसके क्रम में जिलाधिकारी रेखीय विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध कार्य करने के कड़े निर्देश दिए। बैठक में अपर नगर आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी हरिगिरि, शालिनी नेगी, पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी, अधि.अभि सिंचाई राजेश लांबा, अधि.अभि लोनिवि जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी, एनएच, एनएचआई आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments