Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डकेदारनाथ मंदिर के शिखर से अधिक ऊंचे बन रहे भवनों का विरोध

केदारनाथ मंदिर के शिखर से अधिक ऊंचे बन रहे भवनों का विरोध

-तीर्थ पुरोहितों ने निर्माण करने वालों के खिलाफ खोला मोर्चा

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों ने केदानाथ मंदिर के शिखर से अधिक ऊंचाई के बन रहे भवनों का विरोध किया है। तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि धाम में मंदिर के शिखर से ऊपर कोई भी भवन नहीं बनना चाहिये। आज तक धाम में कोई भवन ऐसा नहीं बना है, जो मंदिर के शिखर से अधिक ऊंचा हो। तीर्थ पुरोहितों ने शीघ्र ही ऐसे भवनों का कार्य रोकने की मांग की है। कार्य न रोके जाने पर उन्होंने आंदोल की चेतावनी दी है।

बता दें 16-17 जून 2013 की आपदा में केदारनाथ मंदिर को छोड़कर धाम में घर, दुकान, लॉज सब तबाह हो गये थे। आपदा के बाद से धाम में पुनर्निर्माण कार्य शुरू हुये। बाद में मंदिर के आगे के पैदल रास्ते पर बनाये गये। सभी घरों को ध्वस्त किया गया। घरों को ध्वस्त करने का सबसे बड़ा कारण यह था कि भक्तों को दूर से ही मंदिर के दर्शन हो जायें। अब धाम में द्वितीय चरण के पुनर्निर्माण कार्य चल रहे हैं। इन कार्यों के तहत तीर्थ पुरोहितों के लिये घर, चिकित्सालय, प्रशासनिक भवन आदि कई कार्य चल रहे हैं।

ऐसे में तीर्थ पुरोहित आरोप लगा रहे हैं कि कई भवन मंदिर के शिखर से ऊंचे निर्मित किये जा रहे हैं। तीन मंजिला भवनों की ऊंचाई मंदिर के शिखर से ऊपर जा रही है। आज तक मंदिर के शिखर से ऊंचे कोई भी भवन केदारनाथ में नहीं बने हैं। आपदा से पहले भी केदारनाथ धाम में स्थित सभी घर शिखर से नीचे थे। अगर मंदिर के शिखर से ऊंचे भवन केदारनाथ में बनाये जाते हैं तो इनका विरोध किया जायेगा। जिसके लिए आन्दोलन करना पड़े तो आंदोलन भी किया जायेगा।

केदारनाथ धाम के वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित उमेश चन्द्र पोस्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री से लेकर जिलाधिकारी को भी अवगत कराने के बाद भी मंदिर के ठीक सामने एक तीन मंजिला इमारत बन रही है। यह इमारत मंदिर के शिखर से ऊपर जा रही है। उन्होंने कहा मंदिर से ऊंची बन रही इमारतों के कार्य पर रोक लगा दी जाये। यदि रोक नहीं लगती है तो तीर्थ पुरोहित आंदोलन करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments