Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डलोक सेवा आयोग ने पटवारी-लेखपाल के पदों पर भर्ती का विज्ञापन किया...

लोक सेवा आयोग ने पटवारी-लेखपाल के पदों पर भर्ती का विज्ञापन किया जारी

देहरादून: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने समूह ग की भर्तियों के तहत पटवारी-लेखपाल के 563 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन भी शुरू हो गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के विज्ञापन के हिसाब से आवेदन किया था, उनके लिए आयु की कटऑफ डेट 2020 की और नए उम्मीदवारों के लिए 2022 की रखी गई है। किसी भी उम्मीदवार से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

पटवारी भर्ती

पटवारी के 391 पदों पर भर्ती होने जा रही है। अल्मोड़ा में पटवारी के 50, बागेश्वर में 18, चमोली में 26, चंपावत में 26, देहरादून में नौ, नैनीताल में 27, पौड़ी में 79, पिथौरागढ़ में 38, रुद्रप्रयाग में 13, टिहरी में 45, उत्तरकाशी में 60 पदों के लिए यह भर्ती निकली है। पटवारी भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विवि से ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है। आयु सीमा 21 से 28 वर्ष होगी। 

लेखपाल भर्ती

लेखपाल के कुल 172 पदों पर भर्ती निकली है। इनमें चंपावत के एक, देहरादून के 38, हरिद्वार के 51, नैनीताल के 26 और ऊधमसिंह नगर के 56 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवारों का कम से कम ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है। उम्मीदवारों की आयु 21 से 35 वर्ष होनी चाहिए।

नि शुल्क भरे जाएंगे फॉर्म

राज्य लोक सेवा आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि पटवारी-लेखपाल भर्ती के लिए उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। आयोग के सचिव जी.एस. रावत ने बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में आयोग ने यह फैसला लिया है। इसके तहत शुल्क या प्रोसेसिंग शुल्क से छूट रहेगी।

100 अंकों की होगी परीक्षा

पटवारी-लेखपाल भर्ती के लिए युवाओं को 100 अंकों की परीक्षा पास करनी होगी। इसमें सामान्य हिंदी के 20 अंकों के 20 सवाल, सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन के 40 अंकों के 40 सवाल और उत्तराखंड से संबंधित विभिन्न जानकारियों के 40 अंकों के 40 सवाल पूछे जाएंगे। पटवारी-लेखपाल के लिए पुरुष उम्मीदवारों को सात किलोमीटर, 60 मिनट में चलना होगा, जबकि महिला उम्मीदवारों को 3.5 किलोमीटर 35 मिनट में चलना होगा।

चार नवंबर तक होगी भर्ती

आयोग ने भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार चार नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्ती में आवेदन किया था, उनके साथ ही नए उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। भर्ती की परीक्षा अगले साल आठ जनवरी को प्रस्तावित है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments