Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डशहर में गड्ढों और जाम से जनता त्रस्त, सरकार मस्तः रविंद्र सिंह...

शहर में गड्ढों और जाम से जनता त्रस्त, सरकार मस्तः रविंद्र सिंह आनंद

देहरादून। आम आदमी पार्टी के गढ़वाल मीडिया प्रभारी रविंद्र सिंह आनंद ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि पूरा शहर इस वक्त गड्ढों और जाम से त्रस्त है लेकिन हमारी उत्तराखंड सरकार के सारे ठेकेदार व मुखिया आंखें मूंद कर सो रहे हैं। श्री आनंद ने शहर की इस पूरी हालत को स्मार्ट सिटी के कार्यों से जोड़ते हुए आरोप लगाया कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत दो हजार करोड रुपए के जो कार्य किए गए हैं उसके बाद अगर यही हाल है और यही स्मार्ट सिटी है तो इसका जवाब जनता को मिलना चाहिए कि आखिर इतनी बड़ी रकम को कहां ठिकाने लगाया ?
रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि शहर का गड्ढों से इतना बुरा हाल है कि आम आदमी का चलना दूभर हो गया है। इन दोनों की वजह से घंटो जाम की स्थिति बनी रहती है क्योंकि स्कूलों की छुट्टी के वक्त हर किसी को अपने बच्चे को लेकर निकलने की जल्दी रहती है और अधिकांश दोपहिया वाहन वाले जाम में फंस जाते हैं गड्ढे होने की वजह से हर वक्त हताहत होने की आशंका भी बनी रहती है।
श्री आनंद ने कहा कि जगह जगह देखने को मिल रहा है कि पैच वर्क बारिश में ही करवाया जा रहा है जो होते ही उखड़ जाता है और जो पेचवर्क का कार्य चल भी रहा है वह इतनी घटिया क्वालिटी का है जिसके लिए कोई भी जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है ऐसे में जनता भला किसकी तरफ देखें और किससे अपनी शिकायत की गुहार लगाएं। रविंद्र सिंह आनंद ने व्यंग कसते हुए कहा कि हमारी इतनी सुंदर स्मार्ट सिटी बनकर तैयार हुई है दो हजार करोड रुपए में की लोगों को देखते ही बन रहा है। स्मार्ट सिटी के अंतर्गत बनाई गई सड़क के किए गए कार्यों के बाद भी आज यह हाल है कि जगह-जगह खंभों से तारे झूल रही हैं, सड़कें टूटी हुई है, जगह-जगह जाम की स्थिति है। स्मार्ट सिटी के हिसाब का जवाब भी जनता जानना चाहती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments