Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Wednesday, October 21, 2026
Homeउत्तराखण्डलोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने धर्मपुर विधानसभा की सड़कों ...

लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने धर्मपुर विधानसभा की सड़कों के चौड़ीकरण एवं निर्माण को दी स्वीकृति

देहरादून: लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को मुख्यमंत्री घोषणा एवं राज्य योजना के तहत विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर की कुछ सड़कों के चौड़ीकरण एवं निर्माण के लिया अनुमोदन दे दिया। शीघ्र ही शासनादेश जारी होते ही उन पर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को मुख्यमंत्री घोषणा एवं राज्य योजना के तहत विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर की सड़कों के चौड़ीकरण, नाले को भूमिगत करने नाली के निर्माण आदि को हरी झंडी देते हुए पत्रावली शासन को प्रेषित कर दी है। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि शीघ्र ही शासनादेश जारी होने के पश्चात सड़कों का निर्माण प्रारंभ किया जायेगा।

सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर के वार्ड संख्या 88 मेहूवाला में ऋषिबिहार, आइटीबीपी के पीछे नाले को भूमिगत कर सड़क चौड़ीकरण ;द्वितीय चरणद्ध जिसकी लागत 188.79 लाख को स्वीकृति दे दी है।

वहीं महाराज ने राज्य योजना के अंतर्गत धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में ही वार्ड संख्या.89 तथा वार्ड संख्या.90 में 204.26 लाख की लागत के
दुर्गा विहार, हरभजवाला, कुमांऊनी बस्तीए नंदा एनक्लेवए तुन्तोवालाए चंद्रतालए विष्णु माया एनक्लेव, तथा नीलवाला में मार्ग एवं नाली निर्माण के द्वितीय चरण को भी स्वीकृति प्रदान कर पत्रावली शासन को भेज दी है।

कहा कि शीघ्र ही शासनादेश जारी होते ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments