Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeराजनीतिहरक सिंह रावत आज थाम सकते है कांग्रेस का दामन

हरक सिंह रावत आज थाम सकते है कांग्रेस का दामन

देहरादून : उतराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी गलियारों में हलचल शुरू हो गई है I इसी बीच भाजपा ने कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को छह साल के लिए निष्कासित कर मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया I जिसके बाद अब उनकी कांग्रेस में जाने की चर्चा तेज़ हो गयी है I माना जा रहा है कि वे आज दिल्ली में कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।

हरक सिंह ने भाजपा पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब भाजपा को हराने के लिए काम करूंगा। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा ने हरक सिंह रावत को कई मौके दिए हैं। भाजपा परिवारवाद नहीं, राष्ट्रवाद की पार्टी है।

दरअसल, रविवार देर रात भाजपा से हरक सिंह रावत को छह साल के लिए पार्टी से निष्‍कासित कर दिया था। बता दे कि हरक छह साल पहले मार्च 2016 में आठ अन्‍य कांग्रेस विधायकों के साथ कांग्रेस छोड भाजपा में शामिल हुए थे। लेकिन अब भाजपा से उन्हें निष्कासित कर दिया गया है I जिसके बाद उनका कहना है कि अब मैं भाजपा को हराने के लिए काम करूंगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments