Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeराजनीतिराहुल गांधी ने पीएम मोदी के रोज के कामों की सूची जारी...

राहुल गांधी ने पीएम मोदी के रोज के कामों की सूची जारी कर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

देहरादून : महंगाई के मुद्दे पर एक बार फिर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला । उन्होंने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती हुई कीमतों, निजीकरण और युवाओं को रोजगार देने जैसे मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर पीएम मोदी के रोज के कामों की सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने हैशटैग रोज सुबह की बात भी लिखा है। इससे पहले राहुल गांधी ने 24 मार्च को ट्वीट करते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला था। 

राहुल गाँधी ने प्रधामंत्री मोदी के रोज के कामो की लिस्ट जारी करते हुए लिखा कि-
1. पेट्रोल-डीजल-गैस का रेट कितना बढ़ाऊं
2. लोगों की ‘खर्चे पे चर्चा’ कैसे रुकवाऊं
3. युवा को रोज़गार के खोखले सपने कैसे दिखाऊं
4. आज किस सरकारी कंपनी को बेचूं
5. किसानों को और लाचार कैसे करूं

बता दें कि 22 मार्च से लेकर 30 मार्च तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़त हो रही है। निराश करने वाली बात ये है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। ऐसे में आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है I जिसको लेकर राहुल गाँधी ने केंद्र सरकार को घेरा हैI

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments