Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराजनीतिराहुल गांधी का वादा, सरकार बनने पर मिलेगा 500 रुपये सिलेंडर

राहुल गांधी का वादा, सरकार बनने पर मिलेगा 500 रुपये सिलेंडर

देहरादून: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को गुजरात के अहमदाबाद एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए| साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि सरदार पटेल किसानों की आवाज थे। भाजपा की तरफ से उनकी सबसे ऊंची मूर्ति बनाई गई है और दूसरी तरफ, उन लोगों के खिलाफ काम किए गए है जिनके लिए सरदार पटेल ने लड़ाई लड़ी। 

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद कोरोना महामारी के दौरान मारे गए लोगों के परिवारों को 4 लाख रुपये का मुआवजा दिया जायेगा। हम किसानों को मुफ्त बिजली और आम उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देंगे। इसके अलावा कांग्रेस नेता ने 3000 अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोलने और लड़कियों को मुफ्त शिक्षा देने का भी एलान किया।

उन्होंने कहा कांग्रेस के सत्ता में आते ही 1000 रुपये वाला गैस सिलेंडर 500 रुपये में मिलेगा। 

वहीं भाजपा पर हमला बोलते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि गुजरात नशे का केंद्र बन गया है। मुंद्रा बंदरगाह से ड्रग ले जाया जाता है, लेकिन सरकार कोई कार्रवाई नहीं करती है। यह गुजरात मॉडल है।

उन्होंने कहा कि गुजरात एक ऐसा राज्य है जहां जिनके खिलाफ आप विरोध कर रहे होंगे, आपको पहले उनसे अनुमति लेनी होगी|

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments