Latest news
मुख्यमंत्री की टेढ़ी नजर से खुल गयी उत्तराखण्ड की बंद सड़कें उत्तराखण्ड से जल्द खुलेगा कैलाश यात्रा का रास्ता राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण में त्वरित होगा शिकायतों का निस्तारण गढ़ी कैंट में प्रदेश के सबसे बड़े सामुदायिक भवन का 15 जनवरी को किया जाएगा लोकार्पण ऊर्जा निगम मुख्यालय पर रीजनल पार्टी ने किया प्रदर्शन सभी पुराणों ने गौ को माता का सम्मान दियाः ग़ोपाल मणि महाराज स्पीकर ने विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के दिए निर्देश खड़गे ने पत्र गलत पते पर भेजा, राहुल को समझाते तो पत्र लिखने की नौबत नहीं आतीः महेंद्र भट्ट मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक मनीष थापा को श्रद्धांजलि अर्पित की उत्तराखंड के चार गांवों को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार
Friday, September 20, 2024
Homeउत्तराखण्डमसूरी में धूमधाम के साथ मनाया गया "रक्षाबंधन समारोह", 3000 से अधिक...

मसूरी में धूमधाम के साथ मनाया गया “रक्षाबंधन समारोह”, 3000 से अधिक बहनों ने बांधा कृषि मंत्री गणेश जोशी को रक्षा सूत्र

मसूरी। मसूरी में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी “रक्षाबंधन समारोह” बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। मसूरी विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा टाउन हॉल में आयोजित रक्षाबंधन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पतंजलि योगपीठ से आचार्य बालकृष्ण और विशिष्ट अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश पंत ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जौनसारी लोक गायक रेशमा शाह, मनोज सागर एवं कई बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने सभी के मन को मोहा।
रक्षाबंधन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से महिलाओं ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम में पहुंची हजारों की संख्या में  बहनों का पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में आईटीबीपी की वीरांगनाओ सहित हजारों की संख्या में उपस्थित महिलाओं ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई में राखी बांधकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी बहनों को राखी के बदले उनकी रक्षा का वचन और उपहार देकर भाई का फर्ज निभाया।
कार्यक्रम में संबोधन के दौरान मुख्य अतिथि आचार्य बालकृष्ण ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को रक्षाबंधन के भव्य कार्यक्रम के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आकर सुखद अनुभूति हो रही है। आचार्य ने कहा मंत्री गणेश जोशी सभी बहनों को अपना परिवार मानते है। उन्होंने रक्षा बंधन के पौराणिक महत्व के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा हमारी संस्कृति हमारा धर्म नारी शक्ति को हमेशा आगे रखता है। आचार्य बाल कृष्ण ने उत्तराखंड को एक अलग राज्य बनाने की भूमिका के महत्व को भी बताया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कैलाश पंत ने भी रक्षाबंधन के भव्य आयोजन के लिए गणेश जोशी को बधाई दी।
अपने संबोधन में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज मैं जिस भी स्थान पर हूं, बहनों की वजह से हूं। यह आपका प्यार, स्नेह, ताकत है, जो मैं आज यह ऊंचाई प्राप्त कर पाया हूं। जितना भरोसा आप माताएं और बहनें मुझ पर करती हैं, उससे ज्यादा भरोसा मैं आप पर करता हूं। मंत्री जोशी ने कहा कि बहनों का यही स्नेह मेरी ताकत है जो मुझे आगे कार्य करने के लिए प्रेरित करती है। बहनों का स्नेह ही मुझे एक मंत्री के रूप में प्रदेश के मातृशक्ति को और भी सशक्त बनाने के लिए काम करने का बल देती है। मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में महिलाओ की भूमिका अहम रही है, चाहे अलग राज्य बनाने में हो या कोई भी आंदोलन हो, महिलाएं हमेशा आगे रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार चाहे वह स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से हमारी माताओं और बहनों को आगे बढ़ाने की बात हो या लखपति दीदी योजना के द्वारा, चाहे वह मुख्यमंत्री सशक्त बहना योजना हो या केंद्र की योजनाये, सरकार लगातार महिलाओं के उत्थान और उनके कल्याण के लिए प्रयासरत है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री कुशाल राणा, नरेन्द्र मेलवान, सतीश ढोंडियाल, गुड्डू अग्रवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमाई, अनीता धनई, अनीता पुंडीर, पुष्पा पडियार, सुरेंद्र सिंह पायल, धर्मपाल पंवार, सपना, अनीता जवाडी सहित हजारों बहिनें कार्यक्रम में उपस्थिति रही।

इस अवसर पर महिला प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, पर्यावरणविद अनिल जोशी, महंत कृष्ण गिरि महाराज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजयुमो नेहा जोशी, पूर्व दर्जादारी  कैलाश पंत, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, निर्मला जोशी, मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा पूर्व मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल आदि उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments