Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeस्वास्थ्यरैली निकाल, छात्रों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश

रैली निकाल, छात्रों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश

हल्द्वानी: राजकीय इंटर कॉलेज राजपुरा के छात्रों ने बुधवार को रैली निकालकर आम जनता को नशा मुक्ति का संदेश दिया। रैली का संचालन शिक्षक लाल सिंह वाणी ने किया।

इस दौरान प्रधानाचार्य कंचन जोशी ने छात्रों को नशे से होने वाले नुकसान के विषय में विस्तृत जानकारी दी। वहीं आगाह किया कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए नशे का हर रूप नुकसानदायक होता है।

राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री सोहन माजिला ने बच्चों को बताया कि नशे के अवैध कारोबार से बनाया गया पैसा आतंकवाद को बढ़ावा देने में प्रयोग किया जाता है। नशे से दूर रहना अति आवश्यक है।

रैली के दौरान सुरेश भट्ट, गिरीश जोशी, राजीव जोशी, धर्मेंद्र पनेरु, अमीरुद्दीन, विमला जोशी, प्रकाश रौतेला, शत्रुघ्न केवट आदि शिक्षक भी मौजूद रहे।

-कुछ खास

देश के करीब 4 फीसदी लोगों में शराब, सिगरेट, अफीम, गांजा, भांग, तंबाकू का नशा करने की बुरी आदत है। समय रहते इनपर काबू पाकर शरीर पर होने वाले दुष्प्रभावों से बचाया जा सकता है। नशा छोड़ने पर व्यक्ति में एंटी क्रेविंग एजेंट ;शरीर में बेचैनी, मन अशांत रहना, नींद न आना व व्याकुलता बढ़ने के लक्षण दिखाई देते हैं।

इनके आधार पर दवा दी जाती हैं। नशा छोड़ने के लिए व्यक्ति में मजबूत इच्छा शक्ति, परेशानियों को सहन करने की ताकत होनी चाहिए। परिवार.दोस्तों का साथ रोगी का मनोबल बढ़ाता है।

-ये हैं खास लक्षण

आमतौर पर नशा छोड़ने पर रोगी को घबराहटए बेचैनीए चिड़चिड़ापनए गुस्सा आना, तनाव, थकान, निर्णय लेने में दिक्कत होना, नींद न आना, सिरदर्द, शरीर में ऐंठन, भूख न लगना, धड़कन बढ़ना और ज्यादा पसीना आने जैसी तकलीफ होती है। लक्षण कम न हों तो डॉक्टरी सलाह जरूर लें।

इलाज शराब.सिगरेट का नशा करने वाले जब इन्हें पीना बंद करते हैं तो 24.48 घंटे में बेचैनी व बदन दर्द होता है। नशीले पदार्थों की लत छुड़ाने के लिए निकोटीन से बनी च्वुइंगम, दवा व इंहेलर देते हैं। 6.12 माह तक दवाओं का कोर्स चलता है। आयुर्वेद में मेडिटेशन, योग व प्राणायाम करने की सलाह देते हैं। होम्योपैथी के अनुसार नशे की लत से पाचनतंत्र खराब होता है। मसालेदार चीजें न खाएं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments