Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डरमेश पोखरियाल निशंक ने यूक्रेन से भारतीयों की स्वदेश वापसी के मामले...

रमेश पोखरियाल निशंक ने यूक्रेन से भारतीयों की स्वदेश वापसी के मामले में विदेश मंत्री को भेजा पत्र

देहरादून: यूक्रेन से भारतीयों की स्वदेश वापसी के प्रयासों को सार्वजनिक रूप से साझा करने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने जोर दिया है। निशंक ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र भेजा हैं। उन्होंने पत्र में लिखा है, रूस व यूक्रेन के मध्य युद्ध के कारण यूक्रेन में रह रहे उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों के लोग भय और तनाव के वातावरण में वहां फंसे हैं। केंद्र सरकार अपने नागरिकों को स्वदेश लाने को कृत संकल्प है और इस दिशा में कार्य भी शुरू हो गया है। केंद्र सरकार द्वारा इस सिलसिले में यूक्रेन के पड़ोसी देशों से संपर्क किए जाने से राहत मिली है।

उन्होंने आगे लिखा, उत्तराखंड के सैकड़ों विद्यार्थी और कर्मचारी यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों में फंसे हैं। इस कारण उनके स्वजन चिंतित हैं और उनकी सकुशल वापसी के लिए आग्रह कर रहे हैं। अनिश्चितता की स्थिति में वहां रह रहे लोग भी तनाव में हैं और वे उन्हें सुरक्षित भारत लाने की मांग कर रहे हैं। इन विषम परिस्थितियों में यूक्रेन में रह रहे विद्यार्थियों समेत अन्य व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान पर रखने की व्यवस्था की जानी चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments