Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डसंयुक्त नागरिक संगठन की मांग, किरन नेगी हत्याकांड की दुबारा की जाये...

संयुक्त नागरिक संगठन की मांग, किरन नेगी हत्याकांड की दुबारा की जाये जांच

देहरादून: संयुक्त नागरिक संगठन ने वर्चवल माध्यम से आयोजित संवाद कार्यक्रम मे प्रतिभाग किया| इस दौरान उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा किरन नेगी हत्याकांड मे दिए गये फैसले को लेकर गंभीर चिंता प्रकट की। इस संवाद मे शामिल सभी नागरिक संगठन ने गृहमंत्री व प्रधानमंत्री के साथ-साथ कानून मंत्री से किरन नेगी हत्याकांड मामले पर हस्तक्षेप कर पुनर्विचार याचिका को दायर कर दिल्ली पुलिस की संदिग्ध कार्यप्रणाली पर जांच किए जाने की मांग की हैं।

सयुक्त नागरिक संगठन के सचिव सुशील त्यागी व राज्य आंदोलनकारी मंच के जगमोहन सिंह नेगी ने कहा कि अभी प्रदेश में जहा अंकिता हत्याकांड को लेकर सी.बी.आई से न्याय की मांग कर रहे है तो वही किरन के फैसले से निराशा हुई। उन्होंने शीघ्र एक ज्ञापन प्रेषित करने की बात कही हैं।

प्रदीप कुकरेती ने कहा कि आखिर निर्भया और किरण के न्याय में अन्तर कैसे हुआ? इस विषय पर आज समाज का प्रत्येक व्यक्ति आपस में चर्चा कर रहा है। सभी ने प्रधानमंत्री व गृह मंत्री से लेकर केन्द्र की महिला आयोग व मानवाधिकार आयोग से इस मामले की जांच करने की मांग की हैं।

इस अवसर पर जगमोहन सिंह नेगी , मुकेश नारायण शर्मा , प्रदीप कुकरेती , अरशद वारसी , सुशील सैनी आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments