देहरादून। भारत के स्वतन्त्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की याद में प्रति वर्ष 30 जनवरी को पूर्वान्ह 11 बजे दो मिनट का मौन रखा जाता है, इसी क्रम में आज जिलाधिकारी कार्यालय परिसर देहरादून में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए 2 मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के के मिश्रा, मुख्य वैयक्तिक अधिकारी जिलाधिकारी वीरेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, उप जिलाधिकारी गौरव चटवाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार शाहिद कलेक्ट्रेट के अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे.
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद किया
RELATED ARTICLES