Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Thursday, September 10, 2026
Homeराजनीतिअपने बयान से पलटे हरदा, एस राजू के कार्यकाल की जांच कराने...

अपने बयान से पलटे हरदा, एस राजू के कार्यकाल की जांच कराने की कही बात

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग की भर्तियों में धांधली उजागर होने के बाद आयोग के अध्यक्ष एस राजू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया| जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ट्वीट कर एस राजू के पक्ष में कुछ बातें कहीं थीं। अब हरदा ने अपने बयान से पलट कर एस राजू के कार्यकाल की जांच कराने की बात कही हैं।

शुक्रवार को विधानसभा के बाहर कांग्रेस के धरने में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने खुद इसकी जानकारी दी हैं। उन्होंने कहा कि भर्ती घोटाले में अब जिस तरह की बातें सामने आ रही हैं, उसके लिए जरूरी है कि आयोग के साथ उसके पूरे सिस्टम की भी जांच हो।

इसलिए उन्होंने आयोग के अध्यक्ष एस राजू के संबंध में किए गए ट्वीट को वापस ले लिया है।

उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी हैं, उन्हें दंड मिलना चाहिए। भर्तियों में गड़बड़ी चाहे किसी भी काल में हुई हों, पूरी पारदर्शिता के साथ उसकी जांच होनी चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments