Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डपुनर्वास पैकेज का पीएमओ की निगरानी में क्रियान्वयन से बनेगा सुरक्षित और...

पुनर्वास पैकेज का पीएमओ की निगरानी में क्रियान्वयन से बनेगा सुरक्षित और भव्य जोशीमठः महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा ने जोशीमठ के लिए केंद्र से पुनर्वास पैकेज की स्वीकृति के बाद पीएमओ की निगरानी में सुरक्षित और भव्य जोशीमठ बनने का भरोसा जताया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जोशीमठ आपदा पुनर्वास पैकेज को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि प्रशासन ने स्थानीय लोगों, विशेषज्ञों और तकनीकी ऐजेंसियों की रिपोर्टों के आधार पर प्रदेश सरकार को पुनर्वास पैकेज को लेकर आगणन भेजा गया था । जिसे विचार विमर्श के उपरांत भारत सरकार को भेजा गया था। उसके आधार पर जोशीमठ पुनर्निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने आर्थिक पैकेज स्वीकार किया है।
वर्तमान आर्थिक मदद क्षेत्र विशेष के लिए किये गए अब तक का सर्वश्रेष्ठ पैकेज है। उन्होंने बताया कि पुनर्वास का यह पूरा कार्य प्रधानमंत्री कार्यालय की मॉनिटरिंग में प्रदेश सरकार द्वारा कराया जाएगा। इस प्रक्रिया में जो भी कार्य किए जाएंगे वह पूर्णतया विशेषज्ञों व तकनीकी जानकारों की देखरेख एवं सुझाव अनुशार किए जाएंगे। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि पीएम मोदी की निगरानी और सीएम धामी के नेतृत्व में शीघ्र ही सुरक्षित और भव्य जोशीमठ सबके सामने होगा।
श्री भट्ट ने पैकेज पर सवाल खड़ा करने वालों पर पलटवार करते हुए कहा कि यह वही लोग हैं जो आपदा के लिए सामरिक महत्व की परियोजनाओं को जिम्मेदार ठहराकर देश का नुकसान करना चाहते थे, लेकिन शीर्ष विशेषज्ञ संस्थानों की सामूहिक रिपोर्ट के बाद इनकी पोल खुल गई है । जोशीमठ के लोगों की चिंता स्वयं प्रधानमंत्री मोदी को है, लिहाजा पुनर्वास कार्यों के क्रियान्वयन के उपरांत इस पैकेज पर सवाल खड़ा करने वालों को निश्चित रूप से जवाब मिलना तय है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments