Latest news
उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से सीएम धामी ने महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्यपाल ने किया ‘इंटरनेशनल रिलेशन्स’ पुस्तक का विमोचन

राज्यपाल ने किया ‘इंटरनेशनल रिलेशन्स’ पुस्तक का विमोचन

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को राजभवन में ‘‘इंटरनेशनल रिलेशन्स’’ पुस्तक का विमोचन किया। पूर्व डीजीपी अशोक कुमार और एएसपी हिसार हरियाणा राजेश कुमार मोहन द्वारा लिखित इस पुस्तक में संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवाओं की परीक्षाओं में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों के लिए केंद्रित है। पुस्तक में अंतर्राष्ट्रीय संगठनों, राजनयिक संबंधों, संघर्ष समाधान और वैश्विक शासन सहित विषयों की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है।
पुस्तक का विमोचन करते हुए राज्यपाल ने पुस्तक के लेखकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक यूपीएससी की तैयारी करने वाले बच्चों के लिए एक बहुमूल्य संसाधन है और उन्हें इससे तैयारी करने में आसानी होगी। राज्यपाल ने कहा कि भारत अपने समृद्ध इतिहास और रणनीतिक स्थिति के साथ विश्व मंच पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जैसे-जैसे भारत आर्थिक और रणनीतिक रूप से आगे बढ़ रहा है, अंतर्राष्ट्रीय मामलों में हमारी भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है।
राज्यपाल ने कहा कि आज का नया भारत महत्वपूर्ण कठोर निर्णय लेने में कोई संकोच नहीं कर रहा है। भारत वर्तमान में अपनी दशकों पुरानी सुरक्षात्मक नीति को बदलते हुए अब अधिक स्पष्ट एवं आक्रामक नीति की ओर अग्रसर हो रहा है तथा विश्व पटल पर अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभा रहा है। विमोचन कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी ने कहा कि यह पुस्तक अंतर्राष्ट्रीय संबंधों की जटिल दुनिया को बहुत ही सरल और संक्षिप्त तरीके से समझाने का प्रयास करती है। उन्होंने कहा कि पुस्तक यूपीएससी की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए उपयोगी साबित होगी। इस अवसर पर पुस्तक के लेखक अशोक कुमार एवं राजेश कुमार मोहन, पुस्तक के प्रकाशक आशुतोष, अलकनंदा अशोक सहित अनेक लोग और विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments