Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डआपदा प्रभावित क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर द्वारा पहुंचाई गई राहत सामाग्री

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर द्वारा पहुंचाई गई राहत सामाग्री

देहरादून: जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल द्वारा धनौल्टी के आपदा प्रभावित क्षेत्र के लोगों को राहत पहुंचाई गई। ग्राम रगड़गांव, सेरा, घुड़साल आदि गांव में सहस्रधारा देहरादून से हेलिकॉप्टर के माध्यम से दो राउंड लगा कर 40 पैकेट राहत खाद्य सामग्री पहुंचाई गई है।

इसके साथ ही जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार के दिशा निर्देशन में जिला पूर्ति विभाग द्वारा राशन किट एवं चिकित्सा विभाग द्वारा मेडिकल किट तैयार किेए गए हैं। तहसील प्रसाशन के माध्यम से अब तक 232 राशन किटों का वितरण किया जा चुका है। इसके साथ ही मेडिकल किट भी वितरित किये जा रहे हैं। 

जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार एवं अपर जिलाधिकरी रामजी शरण शर्मा द्वारा स्वयं आपदाग्रस्त क्षेत्रों में जाकर अपनी उपस्थिति में राशन किट और मेडिकल किट पहुंचाए गए। वहीं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने  सरखेत,मालदेवता, गाड़गांव सहित कई आपदाग्रस्त क्षेत्रों और अन्य गांवों का दौरा किया

उन्होंने मृतकों  के परिवार सहित आपदा पीड़ितों से मुलाकात की। साथ ही सरकार से पीड़ितों के विस्थापन की और आपदा के मानकों से इतर मुआवजे की मांग की। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments