Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री धामी से मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने की भेंट, प्रदेश...

मुख्यमंत्री धामी से मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने की भेंट, प्रदेश में फिल्मांकन के संबंध पर की चर्चा

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने भेंट की। इस दौरान बोनी कपूर ने सीएम से राज्य में फिल्मांकन को लेकर विस्तृत चर्चा की। कपूर ने उत्तराखंड राज्य को प्रकृतिक सौंद्धर्य से परिपूर्ण बताते हुए कहा कि, यहां की लोकेशन फिल्मांकन के लिए अनुकूल हैं।

बोनी कपूर ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके द्वारा आजकल देहरादून, हरिद्वार, मसूरी में फिल्म मिली का फिल्मांकन किया जा रहा है। उन्होंने उत्तराखण्ड के प्राकृतिक सौंदर्य को फिल्मांकन के अनुकूल बताया।

इसपर सीएम धामी ने कहा कि हमारे पास नैनीताल, मसूरी, औली, चकराता, मुन्स्यारी, चोपता, हर्षिल, पौड़ी धनोल्टी समेत देश दुनिया के बेहतरीन शूटिंग डेस्टिनेशन हैं। उत्तराखण्ड में फिल्माकारो को फिल्मांकन हेतु पूरा सहयोग दिया जा रहा है, इसके लिये फिल्मांकन को लेकर अनुकूल नीतियां भी बनाई गई हैं।

मुख्यमंत्री ने कपूर से राज्य में फिल्म शूटिंग को प्रोत्साहित करने के लिए सुझाव देने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि फ़िल्मकारों से मिले सुझावों के अनुरूप फिल्म नीति में संशोधन किये जाएंगे।
   
इस अवसर पर महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चौहान भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments