Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डगणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था रखें चाक चौबंद: आईजी रेंज

गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था रखें चाक चौबंद: आईजी रेंज

देहरादून: गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आईजी गढ़वाल रेंज ने सभी जनपदों को ख़ास निर्देश दिए हैं। आईजी गने आयोजन स्थलों पर मेटल डिटेक्टर सहित सुरक्षा के पर्याप्त संसाधन मौजूद होने की बात कही है। साथ ही उन्होंने नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में अभी से ही सघन चेकिंग शुरू करने के आदेश पुलिस अधिकारियों को दिए हैं।

आईजी रेंज ने शनिवार को सभी जनपदों के पुलिस प्रभारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक की। उन्होंने कहा कि रेलेव स्टेशन, धार्मिक स्थलों, बस अड्डों, पार्किंग स्थलों, स्नान घाटों आदि पर पुलिस का कड़ा पहरा होना चाहिए। दिन और रात में लगातार गश्त की जाए। चेक पाेस्ट पर चेकिंग के साथ संदिग्धों से लगातार पूछताछ की जाए। पुलिस अधिकारियों को चाहिए कि वह अपने अधीनस्थों से लगातार संवाद बनाएं। ताकि, पल-पल की जानकारी साझा की जा सके।

गणतंत्र दिवस पर उन्होंने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। एलआईयू को सक्रिय रखने और जिलों में महत्वपूर्ण संस्थानों, स्थानों पर होने वाले कार्यक्रमों, उनमें शामिल होने वाले मेहमानों की सूची पहले ही तैयार करने को कहा। महत्वपूर्ण स्थानों पर मेटल डिटेक्टर व एंटी सबोटाज चेकिंग की कार्रवाई को कहा। भीड़ नियंत्रण के विशेष उपाय करने के भी आईजी रेंज ने निर्देश दिए ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments