Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Friday, August 21, 2026
Homeउत्तराखण्डरिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) ने भाजपा के समर्थन में कार्यकर्ता मीटिंग...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) ने भाजपा के समर्थन में कार्यकर्ता मीटिंग की

देहरादून। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के उत्तराखंड इकाई द्वारा भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में कार्यकर्ता मीटिंग आयोजित की गई। यह कार्यक्रम देहरादून के इंदिरा नगर में एक निजी बैंक्विट हॉल में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामदास अठावले, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री, भारत सरकार ने शिरकत की एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह ने की।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं एवं मीडिया को संबोधित करते हुए रामदास अठावले ने कहा कि भाजपा के समर्थन में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के उत्तराखंड के कार्यकर्ता पांचो सीटों पर समर्थन देंगे एवं भारतीय जनता पार्टी के विजई में एक सराहनीय योगदान देंगे। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के समर्थन से भारतीय जनता पार्टी को दलित समाज एवं गरीब समाज का भी समर्थन मिलेगा जिससे भारतीय जनता पार्टी के पांचो सीटों पर जीत का जो मार्जिन होगा वह भी बहुत अधिक होगा। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे उत्तराखंड के 12 जिलों में जिला अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी को विजई दिलाने में मददगार साबित होंगे। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह, प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र सिंह, प्रदेश सचिव सन्दीप कुमार, गडवाल मंडल सरवन कुमार, हरिश पटवाल, संजय कुमार जिला अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments