Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डएसडीआरएफ की टीम ने मनेरी डैम के पास फंसे मजदूरों को किया...

एसडीआरएफ की टीम ने मनेरी डैम के पास फंसे मजदूरों को किया रेस्क्यू

देहरादून :बृहस्पतिवार रात मनेरी डैम के पास मजदूरों की जान पर बन आई। अचानक नदी का जलस्तर बढ़ा तो मजदूर घबरा गए और बचाव के लिए आवाज देने लगे । जलस्तर बढ़ने की खबर फैली तो मजदूरों के फंसे होने की भी बात सामने आई। इसके बाद सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ पोस्ट उजेली से मुख्य आरक्षी महिपाल सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल रवाना हुई। एसडीआरएफ की टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पता चला कि टापू पर फंसे लोग दिहाड़ी मजदूरी करते है और मनेरी डैम के पास ही रहते हैं। नदी का जलस्तर बढ़ जाने के कारण वैकल्पिक मार्ग बह गया, जिससे मजदूर टापू के दूसरी ओर ही फंस गए। एसडीआरएफ टीम द्वारा रात अंधेरे में रिवर क्रॉसिंग पुल बनाकर तीन लोगों को टापू से रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर लाया गया। साथ ही कुछ बचे लोगों को भी एक-एक कर टापू से रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर लाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

रात के अंधेरे में और बढ़े जलस्तर के कारण एसडीआरएफ की टीम को लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। यहां अभी पांच और लोगों के फंसे होने की सूचना है। एसडीएम भी यहां स्थिति का जायजा लेने के लिए पहुंचेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments